Business etiquette

*सभी मुस्लिम भाइयों की खिदमत में तिजारत कारोबार में तरक्की के कुछ उसूल पेश है। नीचे दी हुई बातों को ध्यान से पढे।*

- सही प्लैनिंग के साथ काम की शुरुवात करें। अक्सर देखा गया है मुस्लिमों के बिजनेस शुरू होते ही बंद हो जाते हैं।

- वक़्त की पाबंदी, मेहनत को अपना हथियार बनाएं। दुकान आधा दिन खत्म होने पर ना खोलें। सुबह सुबह कारोबार शुरू करने की आदत डालें।

- चाहे आपको कितना भी टेंशन हो या धंधा पानी बिलकुल डाउन हो, कस्टमर से आपको हस्ते हुए खुश मिज़ाज चेहरे से मिलना है। क्यूं के यही आपका फर्स्ट इंप्रेशन ( पहली मुलाकात) है।

- साफ कपडे पहने। और दुकान को भी साफ रखें। पान सुपारी गुटखा थूकने के लिए अलग बकेट रखें।  किसी दीवार या दुकान के सामने ना थूके। और दुकान धो कर गंदा पानी दुकान के सामने सड़कों पर ना फेके। दिन में २-३ मर्तबा झाड़ू लगाए। खाने की चीजों को धूल मिट्टी से बचाए। हो सके तो ✋ हाथ के दस्ताने पहने।

- झुकता तोलें, कम तोलने से बचे। खास तौर से गोश्त की दुकान वाले । इलेक्ट्रॉनिक तराज़ू वाले 5-10 ग्राम जियादा तोलें।

- सच का साथ हो चाहे धंधा पानी कम हो। झूठ से दूरी हो चाहे बहुत फायदा नज़र आए।

- अपने माल का नुक्स/कमी बता कर बेचे।

- तिजारत के लिए नमाज़ को दाव पर ना लगाएं।

- कस्टमर को सामान दे कर शुक्रिया अदा करें। थैंक यू जैसे लफ्ज़ इस्तेमाल करें।

- कस्टमर सामान वापस करे तो खुशी से ले लें। सामान वापस करने के लिए आप कंडीशन लगा सकते हैं।

- तकदीर पर ईमान का मतलब सुस्त या बद मिज़ाज बनना नहीं है।

- जब किसी से पैसा उधार लेने की ज़रुरत हो तो इस नियत से ले के वापस भी करना है। अगर वापस करन में देरी हो रही है तो पहले ही कर्ज देने वाले को बता दें। और उस से ईस देरी के लिए माफ़ी भी मांगे।

- अपने दूसरे ताजिर भाई से बुग़ज़ ना रखे।

- ऑनलाइन पेमेंट ( गूगल पे, पे-टीम वगैरा) का इस्तेमाल करें।

- होम डिलीवरी ( घर पहोंच सेवा) शुरू करें।

- मिज़ाज को थंडा और खुशगवार रखें।

- गुस्से वीले और छिडछिडे ग्राहक से भी बात करने का तरीका सिखो।

- ऊपर दी हुई बातों पर *मस्जिदों* में प्रोग्राम रख कर  इन बातों को अच्छे से समझाएं। समाज सेवक, मस्जिद ट्रस्टी और उलेमा हजरात इस पर ध्यान दें। इस्लामी तिजारत सीखना भी इस्लाम का बड़ा हिस्सा है। मस्जिदों को सिर्फ नमाज़ बयान तक रखना ये इस्लाम को सही ना समझने की अलामत है।



 _- लेखक - मुज़म्मिल हुसैन शेख - पूना महाराष्ट्र

- 9226443177

Comments

Popular posts from this blog

Ladies Prayer Arrangement - Pune

Collection of Fatwa - Save Income tax in India

5-10 Year Strategy for Social, Religious and Economic Development of Indian Muslims